हज़ारों साल पुराना मंदिर तस्दीक करता है यहीं जन्मे थे भगवान परशुराम i
जलालाबाद । उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के जलालाबाद में जमदग्नि आश्रम से करीब 2 किलोमीटर पूर्व दिशा में हजारों साल पुराना मंदिर और अवशेष भगवान परशुराम की जन्मस्थली की मान्यता को प्रमाणित करते हैं।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तथा काल गणना के मुताबिक भगवान परशुराम करीब 10 लाख वर्ष पूर्व ही पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि प्रसिद्ध भृगुवंश में पैदा हुए थे। इनके पिता का नाम ऋचीक और माता का नाम सत्यवती था इनके पिता का आश्रम गंगा और काली नदी के संगम के पास आधुनिक कन्नौज के उत्तर अश्वतीर्थ नामक स्थान पर था। मान्यता है कि उस समय इस भूभाग पर महर्षि विश्वामित्र के पिता राजा गाधि शासन करते थे। जमदग्नि की माता सत्यवती राजा गाधि की कन्या थी महर्षि ऋतिक ने महर्षि अगस्त्य के अनुरोध पर जमदग्नि को महर्षि अगस्त्य के साथ दक्षिण में कोंकण प्रदेश में धर्म प्रचार का कार्य करने लगे। कोंकण प्...