*भारत का नया गीत**आओ बच्चों तुम्हे दिखायें, शैतानी शैतान की।**नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।**बड़े-बड़े नेता शामिल हैं, घोटालों की थाली में।**सूटकेश भर के चलते हैं, अपने यहाँ दलाली में।।**देश-धर्म की नहीं है चिंता, चिन्ता निज सन्तान की।**नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।**चोर-लुटेरे भी अब देखो, सांसद और विधायक हैं।**सुरा-सुन्दरी के प्रेमी ये, सचमुच के खलनायक हैं।।**भिखमंगों में गिनती कर दी, भारत देश महान की।**नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।**जनता के आवंटित धन को, आधा मन्त्री खाते हैं।**बाकी में अफसर ठेकेदार, मिलकर मौज उड़ाते हैं।।**लूट खसोट मचा रखी है, सरकारी अनुदान की।

*भारत का नया गीत*

*आओ बच्चों तुम्हे दिखायें, शैतानी शैतान की।*
*नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।*
*बड़े-बड़े नेता शामिल हैं, घोटालों की थाली में।*
*सूटकेश भर के चलते हैं, अपने यहाँ दलाली में।।*
*देश-धर्म की नहीं है चिंता, चिन्ता निज सन्तान की।*
*नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।*
*चोर-लुटेरे भी अब देखो, सांसद और विधायक हैं।*
*सुरा-सुन्दरी के प्रेमी ये, सचमुच के खलनायक हैं।।*
*भिखमंगों में गिनती कर दी, भारत देश महान की।*
*नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।*
*जनता के आवंटित धन को, आधा मन्त्री खाते हैं।*
*बाकी में अफसर ठेकेदार, मिलकर मौज उड़ाते हैं।।*
*लूट खसोट मचा रखी है, सरकारी अनुदान की।*
*नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।*
*थर्ड क्लास अफसर बन जाता, फर्स्ट क्लास चपरासी है।*
*होशियार बच्चों के मन में, छायी आज उदासी है।।*
*गंवार सारे मंत्री बन गये, मेधावी आज खलासी है।*
*आओ बच्चों तुम्हें दिखायें, शैतानी शैतान की।।*
*नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।*

Comments

Popular posts from this blog

काफिर देश में तबलीगी जमात...

सेठ रामदास जी गुड़वाले - 1857 के महान क्रांतिकारी । सेठ रामदास जी गुडवाला दिल्ली के अरबपति सेठ और बेंकर थे। और अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के गहरे दोस्त थे। इनका जन्म दिल्ली में एक अग्रवाल परिवार में हुआ था। इनके परिवार ने दिल्ली में पहली कपड़े की मिल की स्थापना की थी। उनकी अमीरी की एक कहावत थी “रामदास जी गुड़वाले के पास इतना सोना चांदी जवाहरात है की उनकी दीवारो से वो गंगा जी का पानी भी रोक सकते है”।

" रिक्शे वाला ,, कामयाबी आपके ख़ुशी में छुपी है, और अच्छे दिनों की उम्मीद में अपने वर्तमान को ख़राब नहीं करें। और न ही कम अच्छे दिनों में ज्यादा अच्छे दिनों को याद करके अपने वर्तमान को ख़राब करना है।